Posts

वाहन की चपेट मे आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत l

Image
खुटहन जौनपुर             पिलकिछा के कोकना गांव निवासी  कमलेश गोतम पुत्र स्व0 विनोद गौतम अपने रिस्तेदार के यहां निमंत्रण मे सामिल होने गये थे कि शाम करीब नौ बजे अपने घर वापस आ रहे थे कि रसूलपुर इन्टर कालेज के पास तेज रफ्तार से आ रही थार वाहन की चपेट मे आ जाने से सिर मे गम्भीर चोट आ्यी जिससे वे वही गिर गये  और वाहन चालक गाडी छोड़ फरार हो गया जिसकी सूचना लोगों ने खुटहन थाने पर दी मौके पर पहुची पुलिस ने युवक को एम्बुलेंस द्वारा सी एच सी खुटहन ले आई जहाँ डाक्टरो ने युवक की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहा रास्ते मे ले जाते समय युवक ने दम तोड दिया 

निज़ामपुर मे पुलिस चौकी का हुआ उद्घाटन l

Image
                                    सीओ अजीत सिंह चौहान  शाहगंज (जौनपुर) मंगलवार को कस्बे के निजमापुर तिराहे पर पुलिस चौकी का उद्घाटन सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने फीता काट कर किया  उन्होंने ने उपस्थितो को संबोधित करते हुए कहा कि निजमापुर तिराहे पर पुलिस चौकी की मांग वर्षों से चल रही थी चौकी बन जाने से लोगों को त्वरित सहायता मिल सकेगी  इस मौके पर  प्रभारी निरीक्षक शाहगंज किरण कुमार सिंह  चौकी प्रभारी राम विचार प्रजापति  हेड कान्सटेवल  धर्मेद्र प्रजापति कान्सटेवल राकेश यादव वसिम अकरम कृपा नंद प्रजापति मनीष कुमार व, वाकिब क्षेत्र पंचायत सदस्य सोधी ग्राम प्रधान दिलीप बिन्द आदि  लोग उपस्थित रहे l दिलीप कुमार यादव पत्रकार   खुटहन

रिटायर फौजी को पीटने के मामले में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज l

Image
खुटहन (जौनपुर)डिहियां गांव में बुधवार को रिटायर फौजी के खेत में उगी हरी फसल पालतू मवेशियों से चरा लेने के विवाद में पड़ोसी युवक ने फौजी की लाठी डंडा से पिटाई कर दिया। पीड़ित के द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी व फौज से रिटायर होने के बाद घर रहकर खेतीबाड़ी करा रहे प्रभाकर प्रसाद तिवारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही अनिल तिवारी उनके खेत में उगी आलू की फसल को अपने पालतू मवेशियों से जबरदस्ती चरा लिया। विरोध करने पर लाठी डंडा से उनकी पिटाई भी कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है