वाहन की चपेट मे आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत l
खुटहन जौनपुर
पिलकिछा के कोकना गांव निवासी कमलेश गोतम पुत्र स्व0 विनोद गौतम अपने रिस्तेदार के यहां निमंत्रण मे सामिल होने गये थे कि शाम करीब नौ बजे अपने घर वापस आ रहे थे कि रसूलपुर इन्टर कालेज के पास तेज रफ्तार से आ रही थार वाहन की चपेट मे आ जाने से सिर मे गम्भीर चोट आ्यी जिससे वे वही गिर गये और वाहन चालक गाडी छोड़ फरार हो गया जिसकी सूचना लोगों ने खुटहन थाने पर दी मौके पर पहुची पुलिस ने युवक को एम्बुलेंस द्वारा सी एच सी खुटहन ले आई जहाँ डाक्टरो ने युवक की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहा रास्ते मे ले जाते समय युवक ने दम तोड दिया
Comments
Post a Comment